भगवान के घर भी नहीं छोड़ा पीछा! हल्द्वानी मे मंदिर में छिपाकर रखा 25 लाख का सोना ले उड़े शातिर चोर
हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हरिपुर जमन सिंह निवासी फार्मासिस्ट मनोज जोशी बीती 1 मई को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव कोटाबाग गए हुए थे। इसी दौरान बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने घर के ताले तोड़े और मंदिर में छिपाकर रखे गए लगभग 16 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए, जिनकी बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या
जब परिवार वापस लौटा तो घर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए और घटना का पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक घर का ताला तोड़ते हुए साफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही खुलासे का दावा किया है।
#HaldwaniNews, #CrimeUpdate, #HaldwaniPolice, #TheftCase, #UttarakhandCrime, #BreakingNews, #JewelryTheft
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





