शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब ऑनलाइन मिलेगा अवकाश, शिक्षा विभाग ने शुरू किया डिजिटल पोर्टल
उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में अब शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अपने अवकाश के लिए दफ्तरों और अधिकारियों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के उद्देश्य से अवकाश की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
इसके तहत जल्द ही ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नया ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन मॉड्यूल जोड़ा जाएगा, जिससे पूरी व्यवस्था पेपरलेस और आसान हो जाएगी। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने स्पष्ट किया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दे रही है ताकि जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके और कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या
इस नई डिजिटल प्रणाली के लागू होने के बाद, शिक्षक प्रदेश के किसी भी कोने से कभी भी ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे। उनकी छुट्टी की स्वीकृति भी पूरी तरह डिजिटल माध्यम से ही दी जाएगी, जिससे न केवल प्रक्रिया समयबद्ध होगी बल्कि इसमें होने वाली देरी को भी कम किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
इस व्यवस्था से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने के साथ-साथ विभाग का प्रशासनिक कामकाज भी व्यवस्थित होगा, क्योंकि अवकाश से जुड़े सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा की संभावना खत्म हो जाएगी। नई प्रणाली के अंतर्गत शिक्षक आकस्मिक अवकाश, ऐच्छिक अवकाश, अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश के साथ-साथ मातृत्व और बाल्य देखभाल जैसे सभी महत्वपूर्ण अवकाश ऑनलाइन ले सकेंगे।
सरकार ने विभागीय अधिकारियों को इस सिस्टम को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे पूरा विभाग पूरी तरह ई-गवर्नेंस आधारित प्रणाली की ओर बढ़ सकेगा।
#UttarakhandEducation, #DigitalGovernance, #TeacherUpdates, #UKNews, #EducationReform, #OnlineLeaveSystem, #DehradunNews
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





