ईंधन की किल्लत की अफवाहों पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी का कड़ा रुख, खुद पंपों पर उतरकर जांची हकीकत
हल्द्वानी (नैनीताल): जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने धरातल पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम हल्द्वानी प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ ईंधन का स्टॉक पर्याप्त पाया गया।
निरीक्षण के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि पूरे नैनीताल जिले में कुल 99 पेट्रोल पंप सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता
प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि वे लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP), भारत पेट्रोलियम (BP) और अन्य तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों व स्थानीय डीलरों के साथ संपर्क में हैं। तेल डिपो से पंपों तक ईंधन पहुँचाने की प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि भविष्य में भी आपूर्ति बाधित न हो।
यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और जिले में ईंधन की मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।





