पुलभट्टा पुलिस ने चोरी के आभूषणों के साथ आरोपी को पकड़ा
Spread the love

पुलभट्टा : घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवरात समेत एक गिरफ्तार

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति की कुशल रणनीति और सटीक निर्देशन के चलते पुलभट्टा पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरातों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

बीती 30 अप्रैल और 1 मई की दरमियानी रात, ग्राम बरा (थाना पुलभट्टा) निवासी ओमकार के घर के पीछे के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी से भारी मात्रा में जेवरात और नकदी पार कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 305(A)/331(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने एसपी सिटी रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस व SOG रुद्रपुर की मदद ली। जांच में एक मोटरसाइकिल पर चार संदिग्ध नजर आए। कड़ी सुरागरसी के बाद, 14 मई को पुलिस ने राज पुत्र प्रकाश (निवासी ट्रांजिट कैंप) को क्राउन होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह

पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन, मंगलसूत्र और डायमंड रिंग सहित अन्य आभूषण बरामद किए हैं। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


Spread the love