मुंबई के बांद्रा में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधे अभिनेता आमिर खान
Spread the love

रचाई तीसरी शादी: लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ बांद्रा स्थित घर पर लिए सात फेरे, जश्न में शामिल हुए बच्चे! 👇

मुंबई: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ यानी आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। आमिर खान ने अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर एक बेहद निजी और पारिवारिक समारोह में शादी कर ली है। पिछले दो साल से भी अधिक समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे इस कपल ने रविवार को अपने परिवारों और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी कीं।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में DM ललित मोहन रयाल का महा-एक्शन: अवैध लिंग परीक्षण बताने वाले को 50,000 का इनाम, डेंगू पर लापरवाही की तो खैर नहीं! 👇

यह शादी पूरी तरह से एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें केवल दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्य ही शामिल हुए। इस खास मौके पर आमिर खान की पिछली शादियों से हुए उनके बच्चे भी पिता की खुशी का हिस्सा बनने पहुंचे। शादी की रस्में शुरू होने से पहले आमिर की बेटी इरा खान और बड़े बेटे जुनैद खान को सज-धजकर एक्टर के घर पहुंचते हुए स्पॉट किया गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री से आमिर के बेहद करीबी दोस्त और ‘लगान’ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ-साथ एक्ट्रेस एली अवराम भी इस जश्न में शरीक होने बांद्रा पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉 सुहाग की ‘गुप्त सेटिंग’ का पत्नी ने कर दिया भंडाफोड़; बच्चों के साथ मिलकर पति और दूसरी महिला को सिखाया ऐसा सबक कि पहुंच गए थाने! 👇

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात लगभग 25 साल पहले हुई थी, लेकिन तब उनके बीच सिर्फ जान-पहचान थी। दोनों का रिश्ता साल 2024 में तब एक नया मोड़ ले आया, जब वे आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में दोबारा मिले। उस समय गौरी बेंगलुरु में ही रह रही थीं। इसके बाद दोनों ने करीब एक साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में वक्त बिताया। मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान आमिर खान ने पहली बार गौरी को आधिकारिक रूप से मीडिया के सामने अपनी ‘पार्टनर’ के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया था।

यह भी पढ़ें 👉 पिता जिसे छोड़ गए थे स्कूल, वह मां के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर किशोर संग हुई फरार; युवा पीढ़ी का यह भटकाव क्यों?

यह आमिर खान की तीसरी शादी है। आमिर की पहली शादी साल 1993 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। लगभग 16 साल तक साथ रहने के बाद साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव के साथ दूसरी शादी रचाई। साल 2011 में सरोगेसी के जरिए इस कपल के बेटे आजाद राव का जन्म हुआ। हालांकि, शादी के 16 साल बाद साल 2021 में आमिर और किरण ने भी आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि, दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और मिलकर बेटे आजाद की परवरिश कर रहे हैं।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed