मेरठ के सरधना में पेटीएम टीम लीडर से लूट मामले में फरार महिला आरोपी को हरिद्वार से पकड़ती पुलिसमेरठ के सरधना में पेटीएम टीम लीडर से लूट मामले में फरार महिला आरोपी को हरिद्वार से पकड़ती पुलिस
Spread the love

मेरठ लूटकांड: ‘शाका पकड़ा नहीं जा सकता’ का रील बनाने वाली हुस्न की परी गिरफ्तार; हरिद्वार से दबोचा! 👇

मेरठ/हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से हुई सनसनीखेज लूट के मामले में फरार चल रही मुख्य महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर फिल्मी अंदाज में रील बनाकर पुलिस को खुली चुनौती देने वाली इस आरोपी की गिरफ्तारी उसकी इंस्टाग्राम एक्टिविटी के कारण ही संभव हो सकी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी (सर्विलांस) के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे देवभूमि हरिद्वार से दबोच लिया।

लूटकांड में नाम सामने आने के बाद से ही आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थी। फरारी के दौरान उसने सोशल मीडिया पर एक रील (वीडियो) पोस्ट की थी, जिसमें उसने फिल्मी डायलॉग मारते हुए कहा था, “शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता।” हालांकि, सोशल मीडिया पर उसकी यही दीवानगी भारी पड़ गई। पुलिस उसकी हर पोस्ट और लोकेशन पर नजर रख रही थी, जिसके बाद शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी मूल रूप से किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। हाल ही में बीती 23 जून को उसकी शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद वह अपने नए पति के साथ पुलिस से बचने और घूमने के इरादे से हरिद्वार पहुंच गई थी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि महिला पहले रागिनी कार्यक्रमों में डांसर के रूप में काम करती थी और यह उसकी दूसरी शादी थी।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में DM ललित मोहन रयाल का महा-एक्शन: अवैध लिंग परीक्षण बताने वाले को 50,000 का इनाम, डेंगू पर लापरवाही की तो खैर नहीं! 👇

पुलिस के दावों के अनुसार, महिला बेहद महंगे शौक रखने की आदी है। अपने इन्हीं आलीशान और खर्चीले शौक को पूरा करने के लिए वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गई और अपने वर्तमान पति के साथ मिलकर लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगी। गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद से पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉 सुहाग की ‘गुप्त सेटिंग’ का पत्नी ने कर दिया भंडाफोड़; बच्चों के साथ मिलकर पति और दूसरी महिला को सिखाया ऐसा सबक कि पहुंच गए थाने! 👇

यह पूरा मामला बीती 12 जून की रात का है। मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक, जो पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के टीम लीडर हैं, देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी सरधना क्षेत्र के रार्धना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित ने तहरीर में बताया था कि वारदात को अंजाम देने वालों में एक युवती भी मुख्य रूप से शामिल थी।

यह भी पढ़ें 👉 पिता जिसे छोड़ गए थे स्कूल, वह मां के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर किशोर संग हुई फरार; युवा पीढ़ी का यह भटकाव क्यों?

सरधना थाना पुलिस इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए गिरोह के तीन पुरुष आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की जा चुकी है। अब इस मुख्य महिला आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और इनके द्वारा की गई पुरानी वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love