Kashipur Lalpur Ashram Child Suspicious Death Case Police Investigationकाशीपुर के लालपुर स्थित आश्रम में 6 साल के मासूम की संदिग्ध मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और तैनात सुरक्षाबल।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, काशीपुर/चन्दौसी : उत्तराखंड के काशीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालपुर स्थित एक आश्रम से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ अपनी दादी के साथ आश्रम गए 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आश्रम के साधुओं पर तंत्र क्रिया कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस सतर्क हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 कुमाऊं आयुक्त ने मिनटों में किया वो काम, जिसके लिए मार्च से तहसील के चक्कर काट रही थी महिला; आखिर कब सुधरेगा सिस्टम?

आश्रम से आई सुबह 4 बजे फोन कॉल, मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी अर्पित यादव (6 वर्ष) पुत्र सुगर सिंह सोमवार को अपनी दादी वीरवती और पड़ोस की एक महिला के साथ उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र स्थित गांव लालपुर के एक आश्रम में गया था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे दादी वीरवती ने फोन कर अर्पित के पिता सुगर सिंह को बताया कि बच्चा काफी देर से कमरे में बेहोश पड़ा है।

सूचना मिलते ही सुगर सिंह अपने परिजनों के साथ तुरंत लालपुर आश्रम पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर पिता को आशंका हुई कि उसके साथ तंत्र क्रिया की गई है। जब परिजन बच्चे को लेकर लौटने लगे तो आश्रम के लोगों से कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई।

यह भी पढ़ें 👉 कुर्की हटाने के नाम पर मांगी घूस, तभी पहुंच गई विजिलेंस! सितारगंज तहसील में ₹14,000 की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार

चलती गाड़ी से कूदकर भागा एक साधु, 2 को ग्रामीणों ने पकड़ा

परिजन किसी तरह बच्चे को लेकर निकले और आश्रम के तीन साधुओं को भी अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में एक साधु चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया, जबकि दो साधुओं को परिजन पकड़कर अपने गांव बेरनी ले आए।

परिजनों ने अर्पित को तुरंत चन्दौसी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव पहुंचकर परिजनों ने साधुओं पर तंत्र-मंत्र का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। दोपहर में बच्चे को हिचकी आने की बात कहकर परिजन उसे दोबारा एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 कॉलेज के पास बन रही थी स्मैक की पुड़िया, तभी पहुंची पुलिस! स्मैक, बाइक, स्कूटी और ज्वैलरी के साथ 5 गिरफ्तार

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए चन्दौसी, बनियाठेर और मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाने की पुलिस फोर्स ने गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों साधुओं को ग्रामीणों से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

क्षेत्राधिकारी (CO) चन्दौसी विवेक जावला ने बताया कि मासूम की मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थल उत्तराखंड का काशीपुर थाना क्षेत्र होने के कारण परिजनों को वहां तहरीर देने की सलाह दी गई है। प्राथमिक जांच में पकड़े गए लोग झाड़-फूंक करने वाले प्रतीत हो रहे हैं, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

#KashipurNews #ChandausiNews #UttarakhandPolice #UPPolice #DevbhoomiJanHunkar #LalpurAshram #CrimeNews #TantraKriyaCase #BerniVillage #COVivekJawla #BreakingNews #HindiNews #LatestNewsUP #CrimeUpdate #PoliceAction #Investigation #KashipurUpdates #ChandausiPolice


Spread the love

You missed