देवभूमि जन हुंकार, सितारगंज (29 जुलाई 2026): उधम सिंह नगर जिले में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार रंग ला रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में सितारगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने वलीनगर स्थित B.Ed कॉलेज के पास छापा मारकर 51.97 ग्राम स्मैक, वाहनों, मोबाइल फोन और नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वैलरी के साथ 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
B.Ed कॉलेज के पास चल रहा था स्मैक का धंधा, स्थानीय लोगों में था रोष
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सितारगंज के वलीनगर स्थित B.Ed कॉलेज के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स्मैक बेचने का धंधा चलाया जा रहा था, जिसको लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त था और पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
दिनांक 28 जुलाई 2026 को महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त तथा एनबीडब्ल्यू (NBW) की तामील के दौरान चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोटरसाइकिल और स्कूटी सवारों का पीछा किया। पुलिस टीम ने वलीनगर B.Ed कॉलेज के पास एक घर के चबूतरे पर बैठकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर बिक्री कर रहे कुल 5 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें 👉 Haldwani News: कैंची धाम दर्शन के बहाने युवती को होटल ले गया युवक, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म; 6 पर FIR
स्मैक, नकदी, 2 वाहन और नशे की कमाई से बनी ज्वैलरी बरामद
पुलिस द्वारा मौके से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, नकदी और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। बरामदगी का पूरा विवरण इस प्रकार है:
-
अवैध स्मैक: 51.97 ग्राम
-
स्मैक बिक्री की नकदी: ₹8,310 (विभिन्न सिक्कों और नए-पुराने नोटों के रूप में)
-
अवैध कमाई से खरीदी गई ज्वैलरी: 06 कंगन, 01 नथ मय चैन, 01 मांग टीका, 02 कान की बालियां, 01 लेडीज अंगूठी, 01 जोड़ी झुमके तथा 01 जोड़ी टॉप्स
-
मोबाइल फोन: विभिन्न कंपनियों के 07 मोबाइल फोन
-
वाहन: हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK06BM2261) एवं मेस्ट्रो एज स्कूटी (UK06BC7796)
-
अन्य सामग्री: 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 02 फ्यूल पेपर के टुकड़े, 08 पारदर्शी पन्नी, 02 लेडीज पर्स और 03 बाजारू थैले।
यह भी पढ़ें 👉 Haldwani News: कैंची धाम दर्शन के बहाने युवती को होटल ले गया युवक, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म; 6 पर FIR
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्तों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश और सितारगंज क्षेत्र से जुड़ी हैं:
-
आरफीन खाँ (उम्र 29 वर्ष) पुत्र हसीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी सितारगंज, हाल पता B.Ed कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज।
-
मो0 आदिल (उम्र 30 वर्ष) पुत्र सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0)।
-
जैनब परवीन (उम्र 30 वर्ष) पुत्री सद्दरुद्दीन व पत्नी आरफीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी सितारगंज/नजीबाबाद बिजनौर, हाल पता वली नगर, सितारगंज।
-
अलीशा (उम्र 25 वर्ष) पुत्री सद्दरुद्दीन, निवासी नजीबाबाद, बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता वली नगर, सितारगंज।
-
दिलनवाज अंसारी (उम्र 27 वर्ष) पुत्र नसीम अहमद, निवासी नजीबाबाद, बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता वली नगर, सितारगंज।
यह भी पढ़ें 👉 रुद्रपुर में गैंगरेप के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़! जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार 👇
NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पांचों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 380/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

