Sitarganj Tehsil Vigilance Raid Haldwani Trap Team Arrestउधम सिंह नगर की सितारगंज तहसील में सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने ₹14,000 की रिश्वत लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथ दबोचा।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी/सितारगंज (29 जुलाई 2026): उत्तराखंड में सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने उधम सिंह नगर जनपद की तहसील सितारगंज में अचानक छापेमारी करते हुए संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को पीड़ित से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से तहसील प्रशासन और सरकारी महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉 Haldwani News: कैंची धाम दर्शन के बहाने युवती को होटल ले गया युवक, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म; 6 पर FIR

केसीसी लोन आरसी और कुर्की हटाने के नाम पर मांगी थी घूस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी को एक शिकायतकर्ता से लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया था कि तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा उनकी भूमि पर जारी कुर्की आदेश को समाप्त करने, जमीन को बंधनमुक्त कराने तथा शिकायतकर्ता की पत्नी के केसीसी (KCC) लोन पर जारी आरसी (RC) की कार्रवाई को समाप्त करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार संग्रह अमीन ने ₹10,000 और वरिष्ठ सहायक ने ₹6,000 की घूस मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रपुर में गैंगरेप के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़! जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार 👇

 ट्रैप टीम ने बिछाया जाल, दफ्तर में रंगे हाथ दबोचा

शिकायत का प्राथमिक सत्यापन सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में एक निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार 29 जुलाई 2026 को तहसील सितारगंज स्थित कार्यालय परिसर में छापेमारी की।

जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपियों को रिश्वत की रकम सौंपी, ट्रैप टीम ने संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को ₹8,000 तथा वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा को ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से रासायनिक विधि द्वारा हाथ धुलवाकर रिश्वत के नोटों की बरामदगी की पुष्टि की गई।

यह भी पढ़ें 👉 काशीपुर: रेलवे क्रॉसिंग के पास सनसनीखेज वारदात! युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या; नशेड़ियों के अड्डे पर मचा बवाल 👇

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज, 1064 पर करें शिकायत

सतर्कता अधिष्ठान ने दोनों गिरफ्तार कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Anti-Corruption Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस बड़ी सफलता के बाद सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने प्रदेश की आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर होकर आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना तत्काल सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें, ताकि भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।


Spread the love