Haldwani Police Station Complaint Copy of Umesh Chandra Melkani Attack Caseकोतवाली हल्द्वानी में दी गई पीड़ित उमेश चंद्र मेलकानी की तहरीर की प्रति।
Spread the love

भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में पड़ोसी देव गिरी ने रेनोवेशन करा रहे एडवोकेट उमेश चंद्र मेलकानी पर डंडे से किया हमला। सर व मुँह पर आई चोटें, कोतवाली में तहरीर।

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (06 अगस्त 2026): हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भोटिया पड़ाव चौकी के पास पड़ोसी द्वारा अकारण गाली-गलौज कर डंडे से हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अम्बिका विहार (नियर जज कोर्ट) स्थित अपने मकान में काम करा रहे व्यक्ति पर पड़ोसी ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित के चेहरे, आँख के पास और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने बेस अस्पताल हल्द्वानी में मेडिकल कराने के उपरांत कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

तड़के 3:30 बजे गाली-गलौज के बाद डंडे से किया प्रहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से दौलिया डी क्लास (हल्दूचौड़, लालकुआं, जिला नैनीताल) निवासी एडवोकेट उमेश चंद्र मेलकानी (पुत्र श्री लक्ष्मीदत्त मेलकानी, मो. 9837070324) का अम्बिका विहार, नियर जज कोर्ट भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में भवन निर्माण व रेनोवेशन का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने के कारण 5 अगस्त की रात्रि को भी मकान में प्लंबर का काम चल रहा था।

पीड़ित उमेश चंद्र मेलकानी द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, दिनांक 06 अगस्त 2026 की प्रातः लगभग 03:30 बजे उनके मकान के पीछे वाली गली में रहने वाला देव गिरी अकारण ही उनके भवन में आ पहुँचा। उसने वहाँ काम कर रहे मजदूरों और उमेश चंद्र के साथ गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो देव गिरी आगबबूला हो गया और जान से मारने की धमकी देते हुए सीधे सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया।

 यह भी पढ़ें 👉 ‘वर्दी पहनकर दिया था भाषण, अब गंवाई नौकरी!’ जंतर-मंतर पर बागी बनने वाले सिपाही शेर सिंह को उत्तराखंड पुलिस ने किया बर्खास्त

आँख के ऊपर और मुँह पर लगे डंडे, मजदूरों ने पहुँचाया अस्पताल

पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया, तो डंडा उनके सिर के बगल में आँख के ठीक ऊपर लगा। इसके बाद आरोपी देव गिरी ने दोबारा डंडे से हमला किया, जिससे उनके मुँह और हाथ में गंभीर चोटें आ गईं।

मौके पर मौजूद मजदूर अशोक (मो. 7298420585), दुर्वेध, सोहन लाल और अमित कुमार ने किसी तरह आरोपी को रोका और बीच-बचाव किया। इसके बाद मजदूर अशोक पीड़ित उमेश चंद्र मेलकानी को तुरंत बेस अस्पताल हल्द्वानी ले गए, जहाँ तड़के 4:00 बजे चिकित्सकों ने उनका चिकित्सीय परीक्षण (Medical) किया।

 यह भी पढ़ें 👉 डीएम ललित मोहन रयाल का कड़ा एक्शन: सतबूंगा में अवैध रूप से खरीदी गई भूमि राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने के आदेश जारी

“परिवार को जान-माल का खतरा”—सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी देव गिरी एक झगड़ालू और दबंग किस्म का व्यक्ति है, जिससे उनके परिवार को लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। इस हिंसक घटना के बाद से उनका परिवार खौफ व दहशत के साए में जी रहा है।

पीड़ित ने थाना प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी से आरोपी देव गिरी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर तुरंत वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

 यह भी पढ़ें 👉 Almora News: अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की खुली पोल; भतरौजखान PHC में ताला लटकने और इलाज में देरी से पूर्व ग्राम प्रधान की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

इस मौके पर टैक्स बार एसोसिएशन: अध्यक्ष रमेश पांडे, सचिव महेंद्र सिंह बिष्ट,  पूर्व अध्यक्ष सुमित गुप्ता, डी.सी. पांडे, एन.के. जोशी।  हल्द्वानी बार एसोसिएशन: उपाध्यक्ष ललित मेर, पूर्व सचिव विनीत परिहार। टैक्स बार के कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता: सुनील पाठक मीडिया प्रभारी, दीपक सिंह,नवीन चंद्र, विनय कुमार टंडन, कंचन लोशाली, पवन नेगी, हयात सिंह, नवीन चंद्र, किशन सिंह, सुरेश बेलवाल,गगनमीत सेठी, आशुतोष रावत साथ ही हल्द्वानी बार एसोसिएशन किशोर जोशी, जयवीर सिंह, रोहन कपकोटी, राकी जुनेजा, हेम उप्रेती, अभिषेक क्वीरा, राकेश कुकरेती, वीरेन्द्र परिहार, मयंक परगाई, रोहन राठौर, रवि यादव, रोशन तिवाड़ी, अफसर अली,  आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed