सरकारी विज्ञापन
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, कालाढूंगी / नैनीताल: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी क्रम में नारी शक्ति सम्मेलन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद नैनीताल के महिला समूहों एवं सहकारिताओं को 17 वे-साइड ईटरी (फूड वैन) की सौगात दी गई।

यह भी पढ़ें 👉लालकुआं एटीएम में मदद के झांसे में बदला कार्ड, उड़ गए 1.15 लाख रुपये, रो पड़ी युवती

ग्रामोत्थान परियोजना से सभी आठ विकासखंडों के समूहों को मिला अवसर

ग्रामोत्थान (REAP-UGVS) परियोजना के अंतर्गत शुरू की गई यह पहल महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार पांडे के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस पहल से जनपद के सभी आठ विकासखंडों के महिला समूहों एवं सहकारिताओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर सांसद श्री अजय भट्ट एवं राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य ने फूड वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉लखनऊ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी सिपाही ने रची थी बैंक मैनेजर को मरवाने की साजिश, 5 गिरफ्तार

10 लाख की फूड वैन, सरकार दे रही 6 लाख की सब्सिडी

महिला समूहों को प्रत्येक फूड वैन लगभग 10 लाख रुपये की लागत पर उपलब्ध कराई गई है। इसमें राज्य सरकार की ओर से 6 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, जबकि संबंधित महिला समूहों को केवल 4 लाख रुपये की धनराशि वापस करनी होगी। कुल लागत का 60 प्रतिशत हिस्सा सब्सिडी के रूप में मिलने से महिलाओं पर शुरुआती आर्थिक बोझ कम होगा और वे कम निवेश में अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉“शादी की रस्मों के बीच मच गया हड़कंप”: कालाढूंगी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप

फूड वैन में मिलेगा उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद, किसानों को भी लाभ

इन फूड वैन के माध्यम से पर्यटकों और आम नागरिकों को उत्तराखंड के पारंपरिक एवं स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। इनमें मंडुवे यानी रागी के मोमोज, भट्ट की चुड़कानी, भट्ट के डुबके, गहत की दाल के डुबके, मंगोड़ी, भांग की चटनी सहित अन्य पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन एवं स्थानीय उत्पाद तैयार कर ग्राहकों को परोसे जाएंगे।

इससे उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान को आधुनिक फूड सर्विस के माध्यम से बाजार उपलब्ध होगा तथा मंडुवा, भट्ट और गहत जैसे स्थानीय अनाज व दालों की मांग बढ़ने से स्थानीय किसानों को भी अपने उत्पादों की बिक्री के नए अवसर मिलेंगे। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को केवल उत्पाद बनाने तक सीमित न रखकर बिक्री और व्यवसाय संचालन से जोड़ते हुए आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनेगी।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin