Inmates Learning Candle Making Skills In Nainital District Jail Under DLSA Vocational Programजिला कारागार नैनीताल में बंदियों को मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक व उपस्थित अधिकारी।
Spread the love

नैनीताल जिला जेल में 7 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ। बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए DLSA व KVIC हल्द्वानी का संयुक्त प्रयास।

देवभूमि जन हुंकार, नैनीताल: नैनीताल स्थित जिला कारागार में बंदियों के सर्वांगीण सुधार, मानसिक तनाव निवारण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया है। यह सुधारात्मक पहल माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) / जिला न्यायाधीश नैनीताल श्री प्रशांत जोशी के कुशल मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी नगर निगम का बड़ा फैसला: रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानें पूरी तरह बैन, तत्काल प्रभाव से शहर से बाहर शिफ्ट करने का आदेश

खादी ग्रामोद्योग आयोग और सुनिधि संस्था का तकनीकी सहयोग

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को बहु-उद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) हल्द्वानी तथा सुनिधि विकास संस्था हल्द्वानी के तकनीकी एवं व्यावहारिक सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 ‘ हल्द्वानी के गोरापड़ाव में फर्जी SOG टीम बनकर घुसे 8 से 10 बदमाश; तमंचे के दम पर जुए की रकम और सोने के गहने लूटे, एसपी सिटी ने गठित कीं 4 टीमें

रिहाई के बाद ईमानदारी से आजीविका कमाने का हुनर

इस सात दिवसीय वोकेशनल ट्रेनिंग शिविर का मुख्य उद्देश्य जेल में सजा काट रहे अथवा निरुद्ध बंदियों को मोमबत्ती निर्माण का व्यावसायिक कौशल सिखाना है। इससे बंदी जेल से रिहा होने के उपरांत किसी अपराध या भटकाव की ओर अग्रसर होने के बजाय पूरी ईमानदारी और स्वावलंबन के साथ अपनी आजीविका कमा सकेंगे।

इसके साथ ही, जेल के वातावरण में इस प्रकार की रचनात्मक और उत्पादक गतिविधियों में भाग लेने से बंदियों का मानसिक तनाव दूर होता है और उनका ध्यान सकारात्मक प्रवृत्तियों की ओर केंद्रित रहता है।

यह भी पढ़ें 👉 ‘ हल्द्वानी के गोरापड़ाव में फर्जी SOG टीम बनकर घुसे 8 से 10 बदमाश; तमंचे के दम पर जुए की रकम और सोने के गहने लूटे, एसपी सिटी ने गठित कीं 4 टीमें

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर जिला कारागार अधीक्षक संजीव हायंकी, सुनिधि विकास संस्था हल्द्वानी की संस्थापिका उमा भंडारी, मुख्य ट्रेनर हेमा डंगवाल, बहु-उद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी के एग्जीक्यूटिव गौरव जौहरी एवं यशवंत कुमार सहित जेल प्रशासन के कर्मचारी व बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने बंदियों को पूरे मनोयोग के साथ इस हुनर को सीखने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

You missed