सरकारी विज्ञापन
Mon. Oct 5th, 2026
kashipur-ramnagar-road-student-suspicious-death-police-probeरामनगर रोड काशीपुर के पास घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर): जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर अंतर्गत रामनगर रोड के पास सड़क किनारे 18 वर्षीय एक छात्रा का खून से सना शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सघन निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक एवं फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी नगर निगम का बड़ा फैसला: रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानें पूरी तरह बैन, तत्काल प्रभाव से शहर से बाहर शिफ्ट करने का आदेश

श्यामपुरम डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली थी मृतका कांति

पुलिस के अनुसार, मृतका की शिनाख्त श्यामपुरम, डिफेंस कॉलोनी (काशीपुर) निवासी कांति (उम्र 18 वर्ष) पुत्री गुच्ची झा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का निवासी है और लंबे समय से काशीपुर में रहकर गुजर-बसर कर रहा है। कांति ने इसी वर्ष स्थानीय पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज से हाईस्कूल (10वीं) की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी।

यह भी पढ़ें 👉 ‘ हल्द्वानी के गोरापड़ाव में फर्जी SOG टीम बनकर घुसे 8 से 10 बदमाश; तमंचे के दम पर जुए की रकम और सोने के गहने लूटे, एसपी सिटी ने गठित कीं 4 टीमें

मां का गंभीर आरोप: मॉडलिंग में करियर का झांसा देकर बढ़ाया संपर्क

मृतका की मां बिंदुल देवी ने पुलिस को रम्पुरा निवासी जॉनी नामक एक युवक के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। मां का आरोप है कि लगभग छह माह पूर्व जॉनी ने कांति से संपर्क साधा था और उसे मॉडलिंग के क्षेत्र में बड़ा मुकाम और करियर बनाने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला काफी बढ़ गया था।

परिजनों का कहना है कि जब कांति उस युवक के संपर्क में आई, तो परिवार में लगातार तनाव और विवाद की स्थिति बनने लगी थी। बीती 5 जुलाई को कांति के जन्मदिन के अवसर पर भी इसी बात को लेकर घर में काफी कहासुनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉 ‘ हल्द्वानी के गोरापड़ाव में फर्जी SOG टीम बनकर घुसे 8 से 10 बदमाश; तमंचे के दम पर जुए की रकम और सोने के गहने लूटे, एसपी सिटी ने गठित कीं 4 टीमें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजरें, सभी पहलुओं पर जांच तेज

वर्तमान में छात्रा की मौत के सही कारणों और उसके शरीर पर लगे खून के निशानों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को सील कर सभी उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित कराया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से तस्दीक की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के समय, कारण और परिस्थितियों को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी। पुलिस का दावा है कि जांच में जो भी तथ्य और फॉरेंसिक साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Spread the love