सरकारी विज्ञापन
Uttarakhand DLSA and Transport Department Inspecting School Vans and Cabs in Nainital and Haldwaniनैनीताल और हल्द्वानी में स्कूली वाहनों के निरीक्षण अभियान का प्रतीकात्मक दृश्य।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, नैनीताल / हल्द्वानी: देवभूमि उत्तराखंड में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए न्यायपालिका और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है। माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के निर्देशन में जिलेभर में राज्यव्यापी स्कूल बसों, स्कूल वैन और कैब का गहन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस सघन चेकिंग अभियान के तहत नैनीताल और हल्द्वानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 63 स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जिससे वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधनों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉देवभूमि में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का काला जाल; हल्द्वानी में स्टोन क्रशर स्वामी को जाल में फंसाकर 5 करोड़ नकद और बेशकीमती प्लॉट हड़पा, शातिर महिला समेत कई पर FIR दर्ज

नैनीताल मुख्यालय में सचिव डीएलएसए पारुल थपलियाल की अगुवाई में 36 स्कूल वैन के कटे चालान

अभियान के तहत सिविल जज (सीनियर डिविजन) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल द्वारा संभागीय परिवहन (आरटीओ) विभाग की टीम के साथ जिला मुख्यालय नैनीताल स्थित स्कूली बच्चों के परिवहन में लगी स्कूल वैन और कैब का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालयी वैन में विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं एवं निर्धारित परिवहन नियमों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान निम्नलिखित बिंदुओं की गहनता से परख की गई:

  • वैन चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस,

  • वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) एवं फिटनेस प्रमाणपत्र,

  • वैध परमिट और बीमा (Insurance) दस्तावेज, तथा

  • वाहनों के भीतर अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher), प्राथमिक उपचार बॉक्स (First Aid Box) एवं अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता।

नैनीताल में चलाए गए इस सघन निरीक्षण के दौरान मानकों की अनदेखी पाए जाने पर 36 स्कूल वैन के चालान किए गए। इस निरीक्षण कार्रवाई में परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह, यशवंत कुमार आदि अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून में 14 लाख लूटकांड पर गरमाई सियासत; बजरंग दल कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, पटेलनगर थाने का सिपाही निलंबित

हल्द्वानी में अपर सिविल जज आदर्श त्रिपाठी ने संभाली कमान, 27 स्कूली वाहनों पर गिरी गाज

उधर, हल्द्वानी क्षेत्र में भी प्रशासन का यह सख्त अभियान पूरी मुस्तैदी के साथ चलाया गया। हल्द्वानी में अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) / तहसील विधिक सेवा समिति हल्द्वानी श्री आदर्श त्रिपाठी एवं परिवहन कर अधिकारी श्री पवन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल बसों, स्कूल वैन और कैब का गहन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर 27 चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून में 14 लाख लूटकांड पर गरमाई सियासत; बजरंग दल कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, पटेलनगर थाने का सिपाही निलंबित

विद्यालय प्रबंधन और वाहन चालकों को सख्त दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया श्रीमती पारुल थपलियाल द्वारा संबंधित वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया गया कि विद्यालयी वाहनों का संचालन सभी वैधानिक नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही किया जाए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना, संभावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन चालकों को उनके कानूनी दायित्वों के प्रति जागरूक करना है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin