सरकारी विज्ञापन
Congress Leaders Paying Floral Tribute on Indira Gandhi Birth Anniversary in Haldwani
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉 200 सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज; काशीपुर के साईं मंदिर में हुई चोरी का सफल अनावरण, एक आरोपी गिरफ्तार व 65 हजार की चांदी बरामद

इंदिरा गांधी का साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरित करता रहेगा : गोविंद सिंह बिष्ट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन साहस, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जाएगा, और उनका व्यक्तित्व व विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉नौनिहालों की सुरक्षा पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सख्त पहरा; नैनीताल और हल्द्वानी में स्कूली बसों, वैन व कैब का गहन निरीक्षण अभियान, नियमों की अनदेखी पर 63 वाहनों के कटे चालान

देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए योगदान स्वर्ण अक्षरों में दर्ज : राहुल छिमवाल जिलाध्यक्ष

राहुल छिमवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। उन्होंने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सर्वोपरि रखा। उनका जीवन सभी को जनसेवा, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है, तथा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉देवभूमि में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का काला जाल; हल्द्वानी में स्टोन क्रशर स्वामी को जाल में फंसाकर 5 करोड़ नकद और बेशकीमती प्लॉट हड़पा, शातिर महिला समेत कई पर FIR दर्ज

जनहित एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प और प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के जीवन और विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनहित व राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, मधु सांगुडी, मलय बिष्ट, हाजी सुहेल सिद्दीकी, सुरेंद्र बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, मंजू पांडे, गोविंद बगड़वाल, जाकिर हुसैन, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, कौशलेंद्र भट्ट, शंकर कोहली, प्रदीप बिष्ट और अत्तर सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin