सरकारी विज्ञापन
Protestors and Pahadi Army Members at Buddha Park Haldwani Demanding Gairsain Permanent Capital
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में 18 अक्टूबर से चल रहा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन लगातार जारी है। आंदोलन के 33वें दिन, 19 नवंबर 2026 को पहाड़ी आर्मी की महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना पुनः क्रमिक अनशन पर बैठीं और राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को याद करते हुए प्रदेशवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉 200 सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज; काशीपुर के साईं मंदिर में हुई चोरी का सफल अनावरण, एक आरोपी गिरफ्तार व 65 हजार की चांदी बरामद

43 शहादतों और लंबे संघर्ष से मिला है उत्तराखंड : कविता जीना

क्रमिक अनशन पर बैठीं कविता जीना ने कहा कि यह राज्य हमें बहुत कड़े संघर्षों के बाद मिला है। राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर हुई बर्बरता और महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का इकलौता ऐसा राज्य है जिसे पाने के लिए 43 शहादतें हुईं और एक दशक तक लंबा आंदोलन चला। उन्होंने कहा कि आज राज्य की अस्मिता को बचाने के लिए एक बार फिर सभी राज्यवासियों को एकजुट होने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉नौनिहालों की सुरक्षा पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सख्त पहरा; नैनीताल और हल्द्वानी में स्कूली बसों, वैन व कैब का गहन निरीक्षण अभियान, नियमों की अनदेखी पर 63 वाहनों के कटे चालान

 सफल होगा राजधानी का यह संघर्ष : पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि पिछले 25 दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग हल्द्वानी बुद्ध पार्क पहुँचकर इस अभियान को अपना समर्थन दे रहे हैं और अनशन में बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन को बड़े स्तर पर जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे यह विश्वास मजबूत हो रहा है कि राज्य की स्थायी राजधानी का यह संघर्ष अवश्य सफल होगा।

यह भी पढ़ें 👉देवभूमि में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का काला जाल; हल्द्वानी में स्टोन क्रशर स्वामी को जाल में फंसाकर 5 करोड़ नकद और बेशकीमती प्लॉट हड़पा, शातिर महिला समेत कई पर FIR दर्ज

शहीदों के सपनों को अब और अधूरा न रखा जाए : कैप्टन महेश तिवारी

अनशन को समर्थन देने पहुँचे उत्तराखंड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ के महामंत्री कैप्टन महेश तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण पहाड़ के अस्तित्व, अस्मिता और संस्कृति की सुरक्षा के लिए हुआ था, लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का प्रश्न अधूरा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के खेत, किसान, गांव और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना आवश्यक है, और राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों के सपनों को अब और अधूरा नहीं रखा जाना चाहिए।

आंदोलन के समर्थन में आए आंदोलनकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की और कहा कि पहाड़ की पहचान, पलायन, रोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े सवालों पर हर वर्ग को एक मंच पर आना होगा। इस दौरान मोहिनी देवी, काजल रावत, राजेंद्र कांडपाल, आनंद कन्याल, संतोष नेगी, रजत पाटनी, गोपाल दत्त कुमेड़ी, दीपिका मंगोली, ज्योति पांडे, रेखा बिष्ट, बसंती देवी, प्रेमा मेर, अंजू पांडे, रमा पांडे, नेम भट्ट, देवेंद्र शालाकोटी और मनोज रावत सहित सैकड़ों आंदोलनकारी मौजूद रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin