सरकारी विज्ञापन
Haridwar Police Action in Economic Fraud Investigation Under Operation Prahar
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हरिद्वार / मंगलौर: हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत आर्थिक अपराध एवं धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर 7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली मंगलौर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉लालकुआं एटीएम में मदद के झांसे में बदला कार्ड, उड़ गए 1.15 लाख रुपये, रो पड़ी युवती

मुजफ्फरनगर में प्लांट की जमीन के नाम पर 7.20 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एप्रो ग्लोबल कंपनी को जनपद मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित करने हेतु जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर वादिया/पीड़िता अभिलाषा से 7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी करते हुए रकम हड़प लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा 318(4), 351(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉लखनऊ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी सिपाही ने रची थी बैंक मैनेजर को मरवाने की साजिश, 5 गिरफ्तार

21 नवम्बर को दो आरोपी हिरासत में, न्यायालय में पेशी

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा गठित पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इसी क्रम में आज दिनांक 21.11.2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपितों में कामिल हसन (पुत्र इब्राहिम, निवासी ग्राम खुड्डा, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) और तिलकराम उर्फ तेल्लूराम (पुत्र स्व. रुमाल सिंह, निवासी ग्राम तेजलहेडा, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉“शादी की रस्मों के बीच मच गया हड़कंप”: कालाढूंगी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप

अन्य संलिप्त आरोपियों की जांच एवं गिरफ्तारी जारी

पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपितों की भूमिका की जांच एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin