सरकारी विज्ञापन
Police Crackdown on Multi-Station Liquor Shop Theft Gang in Udham Singh Nagar Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, पुलभट्टा / रुद्रपुर / ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने एक ही रात में शराब की दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। चोरी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना खुश मोहम्मद उर्फ खुशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से घटना में शामिल बलेनो कार व नकदी बरामद की गई है। आरोपियों पर पूर्व में भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉हरिद्वार-रुड़की में STF/ANTF व औषधि निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई; मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

31 अक्टूबर की रात कई क्षेत्रों में हुई थी चोरी

मु0अ0सं0 183/2026 दर्ज दिनांक 31.10.2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अंग्रेजी शराब की दुकान के लाइसेंसधारी मुन्ना सिंह (पुत्र स्वर्गीय हंसराज) ने थाने पर आकर तहरीर दी थी कि रात्रि के समय उनके अंग्रेजी शराब के ठेके के तालों को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा नकदी चोरी कर ली गई है। उक्त तहरीर पर थाना पुलभट्टा में मुकदमा अपराध संख्या 183/2026 धारा 305/331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना प्रारंभ होने पर ज्ञात हुआ कि 31 अक्टूबर 2026 की रात्रि में उक्त गैंग द्वारा थाना सितारगंज, थाना पुलभट्टा, थाना किच्छा, कोतवाली ट्रांजिट कैंप और कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शराब के ठेकों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉हरिद्वार-रुड़की में STF/ANTF व औषधि निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई; मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से खुली बलेनो कार की कड़ी, गाजियाबाद से गिरफ्तारी

इन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सभी थानों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए तो पाया गया कि सभी चोरी की घटनाएं एक ही गैंग द्वारा की गई हैं और सभी घटनाओं में मारुति सुजुकी बलेनो कार का प्रयोग हुआ है। यह भी ज्ञात हुआ कि उक्त बलेनो कार सवार गैंग के सदस्यों ने हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में भी दुकान में चोरी की घटना की थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों के फोटोग्राफ तैयार कर आसपास के सरहदी जनपदों और उत्तर प्रदेश में वितरित किए गए। जानकारी मिली कि अपराधी जनपद गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के हैं, जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम को गाजियाबाद भेजा गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य षड्यंत्रकारी अभियुक्त खुश मोहम्मद उर्फ खुशी (पुत्र स्वर्गीय सूक्खे/सुख उर्फ जरीफ, निवासी ग्राम भोजपुर, थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद, उ.प्र.) को गाजियाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता पाई और उसके कब्जे से घटना में शामिल बलेनो कार बरामद की।

बरामदगी, पूछताछ में अन्य नाम और यूपी के मुकदमों की जानकारी

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी बलेनो कार और नकदी लगभग ₹4000 बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त खुश मोहम्मद उर्फ खुशी ने बताया कि यह शराब की दुकानों में चोरी उसके भाई आस मोहम्मद उर्फ आंसू और उसके दोस्त कार्तिक शर्मा (पुत्र प्रमोद शर्मा) तथा अतुल त्यागी (पुत्र सुरेंद्र त्यागी, निवासी गाजियाबाद) ने की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तगणों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनका विवरण प्राप्त किया जा रहा है।


Spread the love

By admin