सरकारी विज्ञापन
Community and Welfare Society Meeting at Nainital Club Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, नैनीताल: उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर सोसाइटी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक नैनीताल क्लब में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रतन सिंह जंतवाल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन राज्य आंदोलनकारी शिक्षक नेता कमलेश पांडे द्वारा किया गया। बैठक के दौरान राज्य निर्माण से जुड़े सरोकारों और राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, समयबद्धता एवं गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: डीएम ललित मोहन रयाल

बैठक में उपस्थित वक्ताओं व सदस्यों के बीच रखी गई प्रमुख मांगों के तहत नैनीताल शहर में स्व. डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाने तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से मुलाकात कर इस संबंध में अनुरोध किए जाने का उल्लेख किया गया। इसके साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम स्व. डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के नाम पर रखे जाने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय से आग्रह किए जाने की बात भी प्रमुखता से रखी गई।

यह भी पढ़ें: सरस मेले के चौथे दिन जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी; स्वरोजगार एवं उद्यमिता की ओर बढ़े कदम

इस बैठक में संगठन व समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इनमें राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर सोसाइटी एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन जोशी, जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष लीला बोरा, केंद्रीय उपाध्यक्ष पान सिंह सिजवाली, प्रवक्ता रईस अहमद, कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह कनवाल, संगठन मंत्री कंचन चंदोला, प्रदेश सचिव डॉ. सुरेश डालाकोटी, तारा सिंह बिष्ट, नवीन जोशी, महेश जोशी, मीडिया प्रभारी इंदर सिंह नेगी, प्रकाश आर्या, डॉ. सुरेश नेगी, प्रोफेसर सावित्र जंतवाल, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल की प्रधानाचार्य तारा नेगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण, हरीश अधिकारी, लोकेश वर्मा, सज्जन लाल शाह, दीवान सिंह, जिला सचिव हरेन्द्र सिंह बिष्ट, विजय पंत, भुवन रावत, वीरेंद्र जोशी, शोभा लोहनी, भावना नेगी, प्रकाश सिंह, महासचिव प्रभात ध्यानी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डी.के. शर्मा, राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, मनोज जोशी, चंद्र प्रकाश साह और विजय शाह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  सुशीला तिवारी अस्पताल में डीएम का औचक छापा, फटे बेड और गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी

आंदोलनकारियों के सरोकारों व आगामी कदमों पर चर्चा बैठक के माध्यम से राज्य आंदोलनकारियों से जुड़े विषयों, उनके सम्मान और विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता व्यक्त की गई तथा आगामी रूपरेखा पर विचार किया गया।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin