प्रमाणपत्रों में रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपालों और संग्रह अमीन के क्षेत्रों को किया तय
देखिये किन क्षेत्रों में किसको मिली जिम्मेदारी
हल्द्वानी। लम्बे समय से विभिन्न प्रमाणपत्रों में रिपोर्ट लगाने के विरोध के बाद लेखपालों अपनी मांगो के साथ रिपोर्ट लगाने को तैयार हो गए शुक्रवार को तहसील में तहसीलदार, लेखपालों और संग्रह अमीनों के बीच हुई वार्ता के बाद लेखपालों के साथ संग्रह अमीनों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। अब लेखपालों के अलावा संग्रह अमीनों को भी राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्रों का आवंटन कर दिया गया है।
राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल लगाएंगे इन क्षेत्रों में अपनी रिपोर्ट
राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल संजय प्रसाद को किशनपुर, अरुण कुमार देवरानी को देवलचौड़, सुनीता लोहनी को आनंदपुर, दुर्योधन सिंह पंचपाल को लोहरियासाल, गोपाल सिंह को कमलुवागांजा, सुरेंद्र सिंह को लामाचौड़, विनोद कुमार चौपड़ा को चोरगलिया, और मीना कोहली को खेड़ा क्षेत्र में प्रमाण पत्रों में रिपोर्ट लगाएंगे।
संग्रह अमीन लगायेंगे लगाएंगे इन क्षेत्रों में अपनी रिपोर्ट
इसी तरह संग्रह अमीन पंकज कुमार आर्या को भगवानपुर, चंपत राम कश्यप को फतेहपुर, व प्रकाश चंद्र पांडे को लछमपुर क्षेत्र में प्रमाण पत्रों में रिपोर्ट लगाने का जिम्मा सौंपा है।
