Spread the love

सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से महिला ने की 10 लाख की मांगे, अपनी बेटी को उनकी बेटी होने का किया दावा

हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक में क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ने सेवानिवृत्त रेडियो इंस्पेक्टर की बेटी पर अवैध रूप से 10 लाख रुपये वसूल करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार की देर रात मुखानी थाने में ज्योलिकोट निवासी सोनिया प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

पीएल आर्या पुलिस को बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक में क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा में कार्यरत थे और साल 1998 से सेवानिवृत्त  हुए हैं। उनके द्वारा बताया गया कि अल्मोड़ा में उनकी पड़ोस में रेडियो इंस्पेक्टर आर पी आर्या भी परिवार के साथ रहते थे। साल 2005 में आरपी आर्या का निधन हो गया।

निधन होने के बाद उनकी बेटी सोनिया प्रसाद ने उनसे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहकर मदद के रूप में रुपये उधार लिए। पीएल आर्या ने बताया कि कुछ साल से पूर्व रेडियो इंस्पेक्टर की बेटी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला अपनी बेटी को उनकी बेटी होने का आरोप लगाकर 10 लाख रुपये की मांग कर रही है।

उन्होंने इसकी शिकायत मुखानी पुलिस से भी की लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया । इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली, और कोर्ट से आदेश के बाद महिला आरोपी सोनिया प्रसाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Spread the love