Spread the love

कत्यूर घाटी में बह रही है भक्ति की रसधार

गरुड़। तहसील के प्रसिद्ध बलि बूबू मंदिर में पूजा अर्चना के साथ संगीतमय अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। इस मौके पर भक्तों ने भजन कीर्तन पेश कर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया। पूरे इलाके में भक्ति की रसधार बह रही है।

गरुड़ बाजार से पंद्रह किमी दूर बलि बूबू मंदिर क्षेत्र के लोगों की अटूट आस्था व अगाध श्रद्धा का केंद्र है। यहां दूर- दूर से लोग पूजा करने आते हैं। यहां चमोली व अल्मोड़ा जनपद से भी लोग पूजा करने आते हैं। यहां सच्चे मन से की गई मुराद अवश्य पूरी होती है।

मंदिर कमेटी प्रतिवर्ष यहां अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन करती है। मंगलवार को पूजा अर्चना के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। इस मौके पर भक्तों ने भजन कीर्तन भी प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, पूर्व जिपंस जितेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बुटौला, कैलाश परिहार, मदन मोहन सिंह परिहार, महेंद्र सिंह फर्सवाण, कमलेश मेहता, राजेंद्र सिंह परिहार, प्रमोद परिहार, भीम सिंह फर्सवाण आदि मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लोगों को लाने के लिए गरुड़ से तीन बसें निशुल्क लगाई गई हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।


Spread the love

You missed