Spread the love

अध्यक्ष नबीन चंद्र बुढ़लाकोटी ने अपने आवास पर किया श्री राम बारात का स्वागत

संवाददाता:- अशोक सिंह बोहरा

कालाढूंगी/ नैनीताल :  कुमाऊ में इन दिनों नवरात्र के बाद भी कई जगहे रामलीला का मंचन चल रहा है वही नयागांव कालाढूंगी में भी आज श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष नबीन चंद्र बुढ़लाकोटी ने अपने आवास पर श्री राम बारात का स्वागत किया।
चतुर्थ दिवस की लीला में राम बारात, सीता की विदाई, कैकेई मंथरा संवाद, दशरथ कैकेई संवाद, राम सीता संवाद, राम लक्ष्मण संवाद, सुमित्रा लक्ष्मण संवाद के दृश्यों का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया।
बताते चले कि नबीन चंद्र बुढ़लाकोटी रामलीला नाटक में राजा जनक की भूमिका गत वर्ष से निभाते आ रहे है। गांव के लगभग 400 लोगों ने विवाह का प्रसाद ग्रहण किया । दशरथ की भूमिका में रघुबीर कंबोज, राम अमन मेहता सीता आयुष जोशी ,लक्ष्मण करन बनौला ,भरत कृष्णा धामी , शत्रुघन की भूमिका में दिव्य राज ,मंत्री सुमंत चन्दन चुफाल ,बशिष्ठ उमेश यादव ,विवाह पंडित सुभाष पाठक जी ने करवाया।


Spread the love

You missed