Spread the love

पत्थरबाजों को सिखाया सबक, मुखानी पुलिस ने 03 युवकों को लिया हिरासत में

दिनांक 21.10 .24 की सुबह 02:45 02 मोटरसाइकिल में सवार 05 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा श्रीमती ज्योति अवस्थी निवासी अरविंद डेरी, रेशम बाग के पास, गैस गोदाम रोड, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के प्रतिष्ठान व आवास में पथराव किया गया व गाली गलौच किया गया। जिससे उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।  वादिनी उपरोक्त की तहरीर पर आज दिनांक 22-10-24 को थाना मुखानी पर मुकदमा अपराध संख्या 189/24 धारा 191(2) 324 (2) 352 BNS पंजीकृत किया गया।

उक्त शिकायत व वायरल वीडियो का तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा संज्ञान लेते हुए, आरोपियों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने के फलस्वरूप 03 युवकों को हिरासत में लिया गया है।

मामले में कार्यवाही करते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही हेतु सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया व उक्त घटना में शामिल 03 युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गयी है। घटना में शामिल अन्य 02 की तलाश जारी है।

पुलिस हिरासत में हुडदंगी-

1-  मुकेश अग्रवाल पुत्र श्याम मोहन अग्रवाल निवासी कमालवागांजा मुखानी उम्र 24 वर्ष

2-  अक्षत क्वीरा पुत्र संजय क्वीरा निवासी कमलवा कमालवागांजा उम्र 20 वर्ष

3-  सुमित बिष्ट पुत्र अर्जुन सिंह बिष्ट निवासी धौलाघट सोमेश्वर अल्मोड़ा को उम्र 19 वर्ष


Spread the love

You missed