विकासनगर रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा
Spread the love

देहरादून: विकासनगर रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन की सिफारिश

देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में पिछले कई वर्षों से चल रहे बड़े रजिस्ट्री फर्जीवाड़े और करोड़ों रुपये की स्टैंप चोरी के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस मामले में गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं पाते हुए उप निबंधक एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह के निलंबन की संस्तुति की है। शासन को भेजी गई इस सिफारिश में विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी मांग की गई है।

डीएम की छापेमारी और शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित गोल्डन फॉरेस्ट की जमीनों की करीब 150 अवैध रजिस्ट्रियां की गई हैं। इसके अलावा, करोड़ों रुपये की स्टैंप चोरी और संदिग्ध रजिस्ट्री रिकॉर्ड मिलने से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता

बीते 4 मई को जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि वर्ष 2018 से 2025 तक के सैकड़ों मूल विलेख पत्र (रजिस्ट्री दस्तावेज) कार्यालय में डंप पड़े थे। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ऐसे भी मिले, जिन्हें पंजीकरण के बाद महीनों और सालों तक जानबूझकर दबाकर रखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह

जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण को एक बड़े राजस्व घोटाले और संगठित लापरवाही के रूप में देख रहा है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। जिलाधिकारी के इस कड़े रुख के बाद आने वाले दिनों में रजिस्ट्री विभाग के कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है।


Spread the love