Haldwani Police Investigating CCTV Footage Near Kalusidh Chowk In Elderly Woman Loot Caseकालू सिद्ध मंदिर चौराहे से नवाबी रोड के बीच सीसीटीवी फुटेज खंगालती हल्द्वानी पुलिस।
Spread the love

कालू सिद्ध चौराहे से नवाबी रोड ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (नैनीताल): हल्द्वानी शहर में आपराधिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा सनसनीखेज मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां काशीपुर से अपने रिश्तेदारों के यहां आई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सम्मोहन और भूत-प्रेत का खौफ दिखाकर तीन शातिर बदमाशों ने करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

काशीपुर के कुंडेश्वरी से भाई के घर आई थीं पीड़िता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर अंतर्गत कुंडेश्वरी निवासी 70 वर्षीय शांति जोशी बीते 14 अगस्त को लामाचौड़ में अपने भाई गणेश जोशी के घर आई थीं।

महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 19 अगस्त को वह ब्लॉक-भगवानपुर रोड स्थित अपने जेठ के घर से बेरीपड़ाव स्थित अपने चाचा के घर जाने के लिए निकली थीं। वह ई-रिक्शा में सवार होकर जैसे ही कालाढूंगी रोड स्थित कालू सिद्ध मंदिर चौराहे के पास पहुंचीं, तभी तीन अज्ञात युवक उनके पास आए और उन्हें रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी नगर निगम का बड़ा फैसला: रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानें पूरी तरह बैन, तत्काल प्रभाव से शहर से बाहर शिफ्ट करने का आदेश

 ‘तुम्हारे ऊपर भूत-प्रेत का साया है’ कहकर नवाबी रोड ले गए

महिला का आरोप है कि युवकों ने उन्हें डराना शुरू कर दिया कि उनके ऊपर किसी भारी भूत-प्रेत का साया मंडरा रहा है। इसी दौरान एक युवक ने महिला का विश्वास जीतने के लिए कहा कि उसके ऊपर भी ऐसा ही साया था, जिसे एक पहुंचे हुए बाबा ने पूरी तरह ठीक कर दिया था।

बातों के सम्मोहन में उलझाकर तीनों युवक बुजुर्ग महिला को अपने साथ नवाबी रोड की ओर ले गए और वहां एक दुकान के किनारे बैठा दिया।

यह भी पढ़ें 👉 ‘ हल्द्वानी के गोरापड़ाव में फर्जी SOG टीम बनकर घुसे 8 से 10 बदमाश; तमंचे के दम पर जुए की रकम और सोने के गहने लूटे, एसपी सिटी ने गठित कीं 4 टीमें

मंगलसूत्र, सोने के कुंडल और नकदी लूटी, फोन नहीं उठाने दिया

आरोप है कि वहां तीनों युवकों ने तांत्रिक भय दिखाकर महिला के कानों के सोने के कुंडल, गले से सोने का मंगलसूत्र और पर्स में रखे लगभग 1200 रुपये नकद उतरवा लिए।

पीड़िता ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घट रही थी, उस दौरान उनके परिजनों के लगातार मोबाइल पर फोन आ रहे थे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें फोन उठाने नहीं दिया और लगातार दबाव बनाए रखा।

यह भी पढ़ें 👉 ‘ हल्द्वानी के गोरापड़ाव में फर्जी SOG टीम बनकर घुसे 8 से 10 बदमाश; तमंचे के दम पर जुए की रकम और सोने के गहने लूटे, एसपी सिटी ने गठित कीं 4 टीमें

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग महिला किसी प्रकार बदहवास स्थिति में अपने परिजनों तक पहुंचीं और रोते हुए पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर दी।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात ठगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम कालू सिद्ध चौराहे, कालाढूंगी रोड और नवाबी रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ठगों के हुलिए की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।


Spread the love

You missed