Spread the love

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 5 लाख से अधिक की स्मैक बरामद, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर कुंडा और बाजपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 5 लाख रुपये से अधिक की अवैध स्मैक बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

कुंडा पुलिस की कार्रवाई:
कोतवाली कुंडा पुलिस ने 17 अप्रैल 2026 को ठाकुरद्वारा बॉर्डर पर सघन चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में समीर खान (24 वर्ष) और अजीम (26 वर्ष), निवासी फतेहउल्लागंज, मुरादाबाद शामिल हैं।

पुलिस ने उनके कब्जे से क्रमशः 4.09 ग्राम और 4.00 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। इस कार्रवाई में कुल 8.09 ग्राम स्मैक और एक बाइक बरामद की गई।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

बाजपुर पुलिस की कार्रवाई:
वहीं, कोतवाली बाजपुर पुलिस ने 16 अप्रैल 2026 को बन्नाखेड़ा-बरहेनी रोड पर चेकिंग के दौरान एक अन्य तस्कर को दबोच लिया। आरोपी बाबी सिंह (21 वर्ष), निवासी बन्नाखेड़ा के कब्जे से 19.62 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।
आरोपी स्मैक को अपाचे RR 310 मोटरसाइकिल से ले जा रहा था। पुलिस ने स्मैक के साथ बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया।

इस मामले में एफआईआर संख्या 139/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशे के अवैध कारोबार को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

👉  देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed