Spread the love

पी. एम. श्री. जे. एस. माजिला स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज काण्डा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

संवाददाता सीमा खेतवाल

आज, दिनांक 5 फरवरी 2025 को पी. एम. श्री. जे. एस. माजिला स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज काण्डा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें से कुछ कार्यात्मक थे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों से उनके बनाए गए मॉडल के बारे में पूछा गया। प्रधानाचार्य श्री त्रिभुवन लोबियाल जी ने बताया कि विज्ञान की मदद से आज देश कितनी तरक्की कर चुका है और किस तरह से हमारे दैनिक जीवन के कार्य सरल हो गए हैं।

कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र पाण्डे द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में पूजा लोहनी, पूजा गोस्वामी और चंद्रकला बिष्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में श्री देवकीनंदन काण्डपाल, गीता आर्या, देवकी वर्मा, रश्मि मेहता, प्रकाश बिष्ट, अनुज काण्डपाल, गीता वर्मा, विद्या पंत आदि ने भी उपस्थिति दर्ज की।

यह विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के विज्ञान के प्रति रुचि और प्रतिभा को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।


Spread the love

You missed