बागेश्वर: अटल उत्कृष्ट विद्यालय सूपी का लगातार दूसरे वर्ष 100% रहा परीक्षा परिणाम, 22 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
बागेश्वर (कपकोट)। दुर्गम क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इस बात को एक बार फिर चरितार्थ किया है कपकोट विकास खंड के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सूपी ने। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में इस विद्यालय का प्रदर्शन इस वर्ष भी ऐतिहासिक रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 31 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सभी 31 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए, जिससे विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा।
यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता
उपलब्धि यहीं नहीं रुकी, सफल हुए 31 विद्यार्थियों में से 22 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी (First Division) प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है, जबकि शेष 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय ने अपनी इस श्रेष्ठता को बरकरार रखा है। पिछले वर्ष भी इस दूरस्थ विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा था। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद शिक्षकों की मेहनत और छात्रों के जज्बे ने इस उत्कृष्ट परिणाम को संभव बनाया है।
यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रकाश ने इस शानदार सफलता पर सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और विद्यालय के कर्मठ शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सूपी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।





