Spread the love

भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज नैनीताल जिले में घोषित हुई स्कूलों में छुट्टी

बंद रहेंगे सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्र

हल्द्वानी/नैनीताल (देवभूमि जन हुंकार)- मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट घोषित किया है । इस दौरान नैनीताल जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है । भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से अलर्ट रहने की अपील की है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 2 जुलाई को जिले के 1 से 12 तक सभी सरकारी व पब्लिक स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं ।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनॉक 02.07.2024 से दिनांक 04.07.2024 तक को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति,तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। सभी स्कूल बंद करने के आदेश जिलों के जिलाधिकारियों ने दे दिए है। यह आदेश जिलों के सभी सरकारी, अशासकीय व निजी विद्यालयों में लागू होगा,साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रो में भी अवकाश घोषित किया गया है।


Spread the love

You missed