सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

सरकारी बेसिक स्कूलों में 2100 पदों पर जल्द होगी भर्ती, शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन

देहरादून। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। जल्द ही सरकारी बेसिक स्कूलों में खाली पड़े 2100 शिक्षक पदों पर नई भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होते ही जिलावार भर्ती शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती से प्रत्येक बेसिक स्कूल में कम से कम दो-दो शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।

  • 2815 प्रवक्ता पदों पर एलटी शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन दिया जाएगा।

  • हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के रिक्त 830 पदों को भी वरिष्ठ एलटी और प्रवक्ता कैडर के शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन देकर भरा जाएगा।

  • प्रमोशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही हाईकोर्ट में अपील दायर करेगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। 234 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी गई है, जबकि 55 और डॉक्टरों की सेवाएं भी समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इन भर्तियों और प्रमोशनों से न केवल शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि स्कूलों में शिक्षक अभाव की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में सख्ती से व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश जारी है।


Spread the love