उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने प्राचार्य/प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा 2025 हेतु विज्ञापन जारी किया
हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्राचार्य/प्रधानाचार्य, राजकीय/राजकीयकृत विद्यालयों की सीमित विभागीय परीक्षा-2025 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या A-2/DE(Principal)(Sce.Edu)/S-1/2025 के अनुसार परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितम्बर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 19 सितम्बर, 2025
-
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 22 सितम्बर, 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर, 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
-
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर, 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
-
त्रुटि सुधार की तिथि: 18 से 24 अक्टूबर, 2025 तक
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (अध्यापन एवं राज्य शैक्षिक सेवा) नियमावली-2022 के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व राज्य सरकार ने 13 सितम्बर 2024 को परीक्षा आयोजन हेतु अनुमति प्रदान की थी।
विभागीय परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (अध्यापन एवं राज्य शैक्षिक सेवा) नियमावली-2022 के अनुसार प्राचार्य/प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति दी जाएगी।
आयोग ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि आवेदन करते समय विज्ञापन में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
