देहरादून: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IFS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए राज्य सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के 13 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
यह फेरबदल काफी समय से प्रस्तावित था, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। शासन के अनुसार, विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
प्रमुख वन संरक्षक पीएल शाह को हाईकोर्ट में विचाराधीन मामलों का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं, प्रमुख वन संरक्षक एपी सुबुद्धि से नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें वन पंचायत से जुड़े कार्यों का प्रभार दिया गया है।
डॉ. विवेक पांडे को परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के साथ वन्यजीव संरक्षण और अभिसूचना का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, उनसे वन अनुसंधान, प्रबंधन और प्रशिक्षण से जुड़े कार्य वापस ले लिए गए हैं।
नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति से लौटे महेंद्र कुमार को अनुसंधान, संख्यिकी एवं विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां:
मीना जोशी को वन संरक्षक यमुना वृत्त के साथ एफडीए का दायित्व दिया गया है। उन्हें बांस एवं रेशा विकास परिषद की सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
पंकज कुमार को दक्षिणी कुमाऊं वृत्त एवं वन विकास निगम रामनगर में क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है।
डॉ. विनय कुमार को अनुसंधान वृत्त का वन संरक्षक नियुक्त किया गया है।
आकाश मणि को चीड़ वैली बायोस्फीयर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नीतीश मणि त्रिपाठी को दक्षिणी कुमाऊं में स्थानांतरित कर पश्चिमी वृत्त का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा अन्य अधिकारियों के दायित्वों में भी परिवर्तन किया गया है। सुशांत पटनायक को पर्यावरण से जुड़े कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनके पास वनाग्नि और आपदा प्रबंधन का दायित्व यथावत रखा गया है।
पीके पात्रो को मानव संसाधन के साथ पारिस्थितिकी पर्यटन से जुड़े कार्यों का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, नीतू लक्ष्मी एम को वन संरक्षक यमुना वृत्त के साथ कैंपा में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) की जिम्मेदारी दी गई है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





