7 घंटे में चोरी का खुलासा: चोरगलिया पुलिस की बड़ी सफलता, 2 शातिर गिरफ्तार
हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे चोरी और नकबजनी विरोधी अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 7 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को वादी बलजीत सिंह निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया ने अपने भाई के घर में 12 अप्रैल की रात हुई चोरी के संबंध में थाना चोरगलिया में मुकदमा (FIR संख्या- 18/2026, धारा 305(A)/331(4) BNS) दर्ज कराया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी-सुरागरसी के आधार पर चोरगलिया क्षेत्र से दो आरोपियों को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
गिरफ्तार अभियुक्त:
- करन (26 वर्ष), पुत्र मदन लाल, निवासी बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम
- संजय बिष्ट (25 वर्ष), पुत्र प्रताप बिष्ट, निवासी बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम
बरामद सामान:
- 02 गीजर (V-Guard, Khaitan)
- 01 पानी की मोटर (Kirloskar)
- 01 छत का पंखा (Crompton)
- 01 हरा बैग (17 जोड़ी बिना सिले कपड़े)
- 01 स्कूटी (UK04-AS-3465)
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
बरामद सामान की कुल कीमत करीब ₹50,000 आंकी गई है। स्कूटी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपराधिक इतिहास:
- करन: FIR 271/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना काठगोदाम
- संजय बिष्ट: FIR 53/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना काठगोदाम
-
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें





