Spread the love

उत्तराखंड सीएम धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक ! हेलीकॉप्टर को लगाना पड़ा धक्का,

 हेलीकॉप्टर का अगला पहिया जमीन में धंसा,

रुद्रपुर में आयोजित युवा सिख सम्मेलन में शामिल होने गये सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर का टायर हेलीपेड में फंस गया। इस पर हेलीकॉप्टर को धक्का मार कर टायर निकाला गया। हालांकि ये घटना पेश आने से पहले ही सीएम धामी सुरक्षित हेलीकॉप्टर से उतर चुके थे। इस दौरान सीएम धामी का हेलीकाप्टर अस्थायी हेलीपेड पर रूका था। तभी हेलीकॉटर का टायर नमी के कारण हेलीपेड पर फंस गया। जब पायलट को एहसास हुआ कि क्या हुआ है, तो उसने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को मामले के बारे में सचेत किया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। इस वीडियो में पुलिसकर्मी हेलीकॉप्टर को धक्का लगाते हुए दिखे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर में युवा सिख सम्मेलन में शामिल होने के लिए गये थे। इस दौरान सीएम धामी का हेलीकाप्टर अस्थायी हेलीपेड पर रूका था। तभी हेलीकॉटर का टायर नमी के कारण हेलीपेड पर फंस गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हेलीकाप्टर को धक्का मार कर टायर निकाला।

जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि परेड ग्राउंड पुलिस लाइन में हेलीपैड पर सफेदी से चिन्ह लगाया जाता है। जिस स्थान पर चिन्ह लगाया गया था हेलीकॉप्टर उस चिह्न से थोड़ा आगे चला गया था। जिस कारण पायलट के कहने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हेलीकॉप्टर को धक्का देकर छह फीट पीछे किया था। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी व जमीन धंसने की चर्चा गलत है।

 


Spread the love