Uttarakhand Crime Concept Representing Minor Rape And Blackmail Arrest In Haridwar Kankhalहरिद्वार के कनखल में पॉक्सो और दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करती पुलिस।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हरिद्वार / कनखल: उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार से महिला सुरक्षा और बाल अपराध से जुड़ी एक अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। कनखल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले शातिर आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की सांस ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉‘होटल, स्पा और गेस्ट हाउस पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड: 14 से अधिक संदिग्ध दबोचे गए, मचा हड़कंप!’

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर खौफनाक वारदात

प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, दिनांक 16 सितंबर 2026 को कनखल, हरिद्वार निवासी वादिया (नाबालिग की माता) द्वारा थाने में एक तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री से ‘अजय’ नामक एक लड़के ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की थी और लगातार उससे बातें करने लगा था।

इसी बीच आरोपी अजय ने नाबालिग पर मिलने का लगातार दबाव बनाया। घटना के दिन जब घर पर कोई नहीं था, तो आरोपी कायरतापूर्ण तरीके से घर आ पहुँचा और उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घृणित घटना को अंजाम दिया। यही नहीं, उसने इस दौरान नाबालिग के फोटो और वीडियो बना लिए और उनके आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें 👉रानीबाग के चित्रशाला घाट पर नदी में बहे व्यक्ति का काठगोदाम पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू, बचाई जान

पॉक्सो एक्ट और BNS के तहत मुकदमा दर्ज

डरी-सहमी और मानसिक रूप से प्रताड़ित नाबालिग ने जब रोते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, तो परिजनों के होश उड़ गए। मां ने तुरंत थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 349/25, धारा 64(1), 352, 351(2) BNS एवं 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉‘हल्द्वानी के 6 स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा छापा: नियमों की धज्जियां उड़ाने पर लगा जुर्माना, मचा हड़कंप

हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, बिजनौर से दबोचा गया आरोपी

महिला संबंधी अपराध होने के कारण मामला बेहद संवेदनशील था, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु कड़े और स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुक्रम में कनखल पुलिस की एक विशेष टीम बिना एक पल गंवाए रात में ही रवाना हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी सुरागरसी और पतारसी करते हुए दिनांक 17 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के थाना रेहड अंतर्गत ग्राम नारायणवाला से मुख्य आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय उर्फ गोलू पुत्र बीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम नारायणवाला, थाना रेहड, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जनता द्वारा भूरी-भरी प्रशंसा की जा रही है।


Spread the love