Uttarakhand Police Concept Representing AHTU Spa Checking In Haldwaniहल्द्वानी में स्पा सेंटरों की चेकिंग करती एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: देवभूमि नैनीताल जनपद में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में संचालित स्पा सेंटरों में नियमों और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) नैनीताल की टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉‘होटल, स्पा और गेस्ट हाउस पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड: 14 से अधिक संदिग्ध दबोचे गए, मचा हड़कंप!’

AHTU टीम की औचक छापेमारी और अनियमितताओं का खुलासा

म0उ0नि0 श्रीमती सुनीता कुंवर, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों की औचक और बारिकी से चेकिंग की। इस दौरान स्पा सेंटरों में व्यावसायिक अभिलेखों, रिकॉर्ड्स और कर्मचारियों के सत्यापन से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया।

जांच के दौरान निम्नलिखित प्रमुख अनियमितताएं पाई गईं:

  1. अधूरा रिकॉर्ड: स्पा सेंटरों के ग्राहक रजिस्टर में आने वाले ग्राहकों का पूर्ण विवरण (नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि) अंकित नहीं किया जा रहा था।

  2. सत्यापन का अभाव: स्पा सेंटरों में नियुक्त किए गए कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन (Police Verification) नहीं कराया गया था, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ा उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉रानीबाग के चित्रशाला घाट पर नदी में बहे व्यक्ति का काठगोदाम पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू, बचाई जान

इन 6 स्पा सेंटरों पर गिरी गाज, वसूला गया संयोजन शुल्क

नियमों की इस स्पष्ट अनदेखी पर AHTU टीम ने कुल 06 स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की है:

  1. ग्रीन टी स्पा (Green Tea Spa)

  2. लुक थाई स्पा (Look Thai Spa)

  3. गोल्डन स्पा (Golden Spa)

  4. फॉरएवर स्पा (Forever Spa)

  5. योर्स स्पा (Yours Spa)

  6. क्लाउड 9 स्पा (Cloud 9 Spa)

इन सभी छह प्रतिष्ठानों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹30,000/- (तीस हजार रुपये) का संयोजन शुल्क मौके पर वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी के बनभूलपुरा मर्डर मिस्ट्री का बड़ा खुलासा: अवैध संबंधों के शक में दामाद ने की थी अमन ठाकुर की हत्या

कार्रवाई के बाद नैनीताल पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं तथा प्रत्येक आने वाले ग्राहक का पूर्ण और सही विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज करना सुनिश्चित करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि नियमों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध और अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मानव तस्करी की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन और महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार के संदिग्ध प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी एवं औचक चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love