सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

बिरजू म्याल पर हल्दुआ काशीपुर क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने किया हमला

काशीपुर के एल डी भट्ट अस्पताल में भर्ती होने की सूचना !!

https://www.facebook.com/share/r/15hXguBzVM/

काशीपुर। यूट्रबर बिरजू म्याल की हल्दुआ काशीपुर क्षेत्र में पिटाई की बड़ी खबर आ रही है। बताया गया है कि काशीपुर में कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा है। उन्हें काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती किया गया।

बिरजू मयाल, जो कोटाबाग के निवासी हैं, हाल ही में प्रशासन और निजी संस्थानों के खिलाफ लगातार वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर वे काशीपुर में थे, तभी हल्दुआ क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कितने लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। इस हमले में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चेहरे पर भी सूजन देखी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। हमले में गंभीर रूप से घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया।


Spread the love