प्यार का धोखा
Spread the love

पिथौरागढ़ में प्यार का धोखा! शादी का झांसा देकर शोषण, प्रेमी ने रचाई दूसरी शादी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट क्षेत्र से रिश्तों में धोखे और भरोसे के टूटने की एक सनसनीखेज कहानी सामने आई है। यहां एक 6 साल की बच्ची की मां ने अपने प्रेमी के शादी के वादे पर भरोसा कर अपना बसा-बसाया घर तक दांव पर लगा दिया, लेकिन अंत में उसे धोखा ही मिला।

पुलिस के अनुसार, साल 2024 में महिला का संपर्क एक दूर के रिश्तेदार यश वर्मा (22), निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) से हुआ। रिश्तेदारी की नजदीकियां धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गईं। आरोप है कि यश वर्मा ने महिला को पूरी तरह अपने विश्वास में ले लिया और शादी का वादा करते हुए उसे अपने पति से अलग होने के लिए तैयार कर लिया।

महिला के अनुसार, उसने कई बार आरोपी से शादी को लेकर भरोसा मांगा, जिस पर युवक ने वादा किया कि तलाक के बाद वह उसे अपनी पत्नी बनाएगा। इसी भरोसे में आकर महिला ने फरवरी 2025 में शपथ पत्र तैयार कराया और जुलाई 2025 में कोर्ट में अपने पति से तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है और दोनों की एक 6 साल की बेटी भी है।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

इसी बीच, जब महिला अपने वैवाहिक रिश्ते को खत्म करने की प्रक्रिया में थी, आरोपी ने उसे बिना बताए जुलाई महीने में ही किसी दूसरी युवती से गुपचुप शादी कर ली। जब महिला को इस सच्चाई का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक तरफ उसका घर टूट चुका था, वहीं दूसरी तरफ प्रेमी का धोखा सामने आ गया।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

खुद को ठगा हुआ महसूस कर महिला ने बलुवाकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष नीमा बोहरा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी यश वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love