फास्ट फूड संचालक
Spread the love

किच्छा में फास्ट फूड संचालक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात

ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक फास्ट फूड संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो आवास विकास गेट के पास फास्ट फूड की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार, दीपक रात में दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पुरानी गल्ला मंडी निवासी शिवा ने उसे रोककर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और आरोपी ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल दीपक को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है, वहीं क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love