सेवा पखवाड़ा व आयुर्वेद दिवस पर बागेश्वर वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर। सेवा पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 18 सितंबर 2025 को वृद्ध आश्रम, बागेश्वर में मर्म चिकित्सा, पंचकर्म चिकित्सा एवं पोषण पर केंद्रित एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य असेवित क्षेत्र के वृद्धजनों को आयुर्वेदिक उपचार और पोषण संबंधी जागरूकता उपलब्ध कराना था।
शिविर के साथ-साथ राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान बच्चों को योग अभ्यास कराया गया तथा संतुलित आहार और पोषण के महत्व पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कुल 38 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. प्रीति टम्टा, डॉ. बलराज टम्टा, डॉ. विपिन चंद्र, पंचकर्म सहायक पंकज बेंजवाल और सेविका सुदिशा मेहता उपस्थित रहे।
