सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

बागेश्वर में अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, संस्थानों को दिए निर्देश

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर। पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड, देहरादून महोदय के आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आदेश/निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को फायर यूनिट बागेश्वर द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर के निर्देशों के तहत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में विशाल मेगामार्ट बागेश्वर तथा इंद्रलोक बार एंड रेस्टोरेंट का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के रखरखाव एवं संचालन संबंधी जानकारी संबंधित संस्थानों के जिम्मेदारों को दी।

निरीक्षण टीम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री गोपाल सिंह रावत के साथ एलएफएम केदार राणा, एफएस चालक जगदीश सिंह और एफएम दीपक बर्मा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक उपकरण क्रियाशील स्थिति में हों और कर्मचारियों को उनके उपयोग की समुचित जानकारी रहे।

– 


Spread the love