देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: नगर निगम हल्द्वानी की नगर आयुक्त द्वारा शनिवार, 21 नवम्बर 2026 को नगर क्षेत्र के समस्त 60 वार्डों में संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की भौतिक एवं परिचालन स्थिति का निरीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें 7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी हिरासत में
ट्रांसपोर्ट नगर व भोलानाथ गार्डन में वाहनों की स्थिति का जायजा
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने ट्रांसपोर्ट नगर, भोलानाथ गार्डन सहित वाहनों के निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पहुंचकर वाहनों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वाहनों की नंबर प्लेट एवं वाहन संख्या की स्पष्ट पठनीयता, बॉडी, टायर, ब्रेक, हॉर्न तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की स्थिति की जांच की गई।
यह भी पढ़ें लालकुआं एटीएम में मदद के झांसे में बदला कार्ड, उड़ गए 1.15 लाख रुपये, रो पड़ी युवती
समयबद्ध मरम्मत के निर्देश और स्टाफ से संवाद
नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन वाहनों में किसी भी प्रकार की मरम्मत अथवा सुधार की आवश्यकता है, उसे समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए, ताकि सड़कों पर वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित होती रहे। निरीक्षण के दौरान समस्त संबंधित वाहन चालकों, सुपरवाइजरों एवं नोडल अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। नगर आयुक्त ने उनसे संवाद कर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं एवं आवश्यक सुधारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण की कड़ी, गीला-सूखा कूड़ा अलग देने की अपील
नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था नगर की स्वच्छता बनाए रखने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके माध्यम से घरों से नियमित रूप से कूड़ा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने समस्त नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों में ही गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करें तथा निर्धारित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों में पृथक रूप से उपलब्ध कराएं।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें


