भाजयुमो की पूर्व नई टिहरी मंडल अध्यक्ष मणिका राणा जिन्होंने जंतर मंतर आंदोलन पर बयान दियाभाजयुमो की पूर्व नई टिहरी मंडल अध्यक्ष मणिका राणा जिन्होंने जंतर मंतर आंदोलन पर बयान दिया
Spread the love

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन का समर्थन पड़ा भारी: भाजयुमो पद से हटाए जाने पर मणिका राणा का बड़ा बयान, कहा- “पद से ऊपर सत्य और राष्ट्रहित” 👇

नई टिहरी (26 जुलाई 2026): दिल्ली के जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के आंदोलन में शामिल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टिहरी मंडल अध्यक्ष के पद से हटाई गई मणिका राणा ने पहली बार अपनी सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। संगठनात्मक कार्रवाई के बाद मणिका राणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी पहली निष्ठा सत्य, न्याय और राष्ट्रहित के प्रति है तथा किसी भी पद या संगठन से ऊपर सत्य का साथ देना ही उनके जीवन का मूलमंत्र है।

यह भी पढ़ें 👉 बाजपुर में बीच सड़क भारी ड्रामा: कोतवाली गेट पर युवती ने प्रेमी को चप्पलों से धुन डाला! शादी से मुकरने पर भड़का गुस्सा, देखें हाई-वोल्टेज ड्रामे की पूरी रिपोर्ट 👇

“पीड़ित परिवारों की आवाज बनना सर्वोपरि”: मणिका राणा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिका राणा ने अपने जारी बयान में कहा कि वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के आंदोलन में पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ शामिल हुई थीं। उनका उद्देश्य उन परिवारों की आवाज को मजबूती देना था, जिन्होंने हादसों में अपने मासूम बच्चों को खोया है।

उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार किया जाना लोकतंत्र की बड़ी जीत है। देर से ही सही, लेकिन सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सही निर्णय लिया है, जिसके लिए सरकार का कदम सराहनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा; क्या सिर्फ चेहरों के बदलने से लौट आएगी 24 लाख छात्रों के भरोसे की साख? 👇

 “पद जाने का कोई पछतावा नहीं, सत्य की लड़ाई जारी रहेगी”

मणिका राणा ने दो टूक कहा कि यदि सत्य, न्याय और छात्रहित के पक्ष में खड़े रहने की वजह से उन्हें किसी पद या संगठनात्मक जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है, तो उन्हें इसका रत्ती भर भी पछतावा नहीं है। उनके अनुसार, समाज और राष्ट्रहित में संघर्ष करना किसी भी राजनीतिक पद से कहीं अधिक बड़ा और महत्वपूर्ण दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन: 11 इकाइयों पर छापेमारी; 5 को नोटिस, 2 पर लगा जुर्माना व 2 होंगे निरस्त! 👇

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में हुई थी कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 21 जुलाई को भाजयुमो टिहरी के जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने मणिका राणा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा संगठनात्मक कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए उन्हें नई टिहरी मंडल अध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया था।

संगठन ने उनकी जगह शुभम नेगी को नई टिहरी मंडल के अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी सौंपी है। पदमुक्ति के बाद मणिका राणा का यह तीखा और सैद्धांतिक बयान सामने आने के बाद टिहरी सहित प्रदेश के राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।


Spread the love

You missed