Spread the love

हल्द्वानी गोलापार बायपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवारों की हालत गंभीर

हल्द्वानी: गोलापार बायपास रोड पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक ट्रंचिंग ग्राउंड की ओर मुड़ते वक्त एक वेगनआर कार से टकरा गए। यह घटना उस समय हुई जब बाइक चालक और कार की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।

घायलों की पहचान रेहान अली, निवासी कब्रिस्तान गेट के पास और जीवन सिंह, निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर बनभूलपुरा पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक (UK 04 AG 1576) ट्रंचिंग ग्राउंड की ओर मुड़ रही थी, तभी आ रही वेगनआर कार (UK 03 A 4316) से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में प्रदीप शर्मा पुत्र किशन चंद शर्मा, निवासी पिथौरागढ़ चुंगी टनकपुर, अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने कार चालक प्रदीप शर्मा से पूछताछ की और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


Spread the love

You missed