रुद्रपुर: भाजपा नेता विकास सागर का इस्तीफा
Spread the love

रुद्रपुर: डंपर वसूली विवाद के बाद भाजपा में मची रार, जिला महामंत्री विकास सागर का इस्तीफा; पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में ओवरलोड डंपरों से कथित वसूली प्रकरण ने अब एक बड़ा सियासी मोड़ ले लिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विकास सागर ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

“राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया”

विकास सागर ने अपने इस्तीफे में दर्ज मुकदमे को पूरी तरह से एक ‘राजनीतिक साजिश’ करार दिया है। उन्होंने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह

ऑडियो प्रकरण का दिया हवाला

विकास सागर ने अपने पत्र में एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह पूर्व विधायक और मीना शर्मा के चर्चित ऑडियो प्रकरण में मुख्य गवाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है और पूर्व विधायक उन्हें किसी भी तरह फंसाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

पार्टी की छवि के लिए छोड़ा पद

इस्तीफे में विकास सागर ने लिखा:

“मेरे विरुद्ध रची जा रही साजिशों और झूठे मुकदमों के कारण भारतीय जनता पार्टी की छवि को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे, इसलिए मैं नैतिकता के आधार पर अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।”

यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता

इस घटनाक्रम के बाद रुद्रपुर भाजपा के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है, जिससे आगामी सियासी समीकरणों पर गहरा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।


Spread the love

You missed