सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

“मुखानी थाना में महिला व्यापारी के साथ मारपीट , सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी”

17 फरवरी को सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा ने मुखानी थाने पहुंचकर महिला व्यापारी के साथ हुए मारपीट मामले में अधिकारियों से शिकायत की। घटना सीसीटीवी में दर्ज होने के बावजूद प्रशासन ने महिला की शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की। पहले शिकायत को नजरअंदाज किया गया और फिर टालमटोल कर वापस भेज दिया गया। इसके बाद महिला व्यापारियों ने एकजुट होकर थाने में विरोध जताया।

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा ने कहा कि यदि प्रशासन ने महिला व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। महिला प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी ने भी कहा कि उनकी संस्था हमेशा महिला व्यापारियों के साथ खड़ी रहेगी और किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन करेगी।

इस दौरान सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा की प्रभारी सीमा बत्रा, प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, प्रदेश सचिव मंजू शाह, लीना शर्मा, मंजू भट्ट सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।


Spread the love