नैनीताल के तल्लीताल में नगर पालिका कर्मचारी दीपक कुमार की मौत
Spread the love

3 साल से चल रहा था पत्नी से विवाद, कमरे में इस हाल में मिला नगर पालिका कर्मचारी का शव!

नैनीताल: सरोवर नगरी के तल्लीताल क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ नगर पालिका के एक कर्मचारी का शव उसके अपने ही घर के भीतर फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, तल्लीताल के हरिनगर निवासी 35 वर्षीय दीपक कुमार नगर पालिका में अनुसेवक (चपरासी) के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से दफ्तर भी नहीं जा रहे थे। मंगलवार शाम को जब परिवार के अन्य सदस्य घर के रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे, इसी दौरान जब उन्होंने दीपक के कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दीपक कमरे के भीतर बल्ली से गमछे के सहारे फंदे पर लटके हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉 उधमसिंह नगर ब्रेकिंग: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में महुआखेड़ा गंज में हत्या

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँची तल्लीताल पुलिस ने युवक को तुरंत फंदे से उतारकर बीडी पांडे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 स्कूटी की डिग्गी से ₹2 लाख उड़ाने वाला UP का शातिर अपराधी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों और आसपास के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक का अपनी पत्नी के साथ पिछले करीब 3 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह लंबे समय से भारी मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में भी चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस पारिवारिक कलह सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है। मौत के असली और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।


Spread the love