Uttarakhand Police Station Concept Representing Hooliganism Action In Haldwani Kathgodamहल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर डंडे लहराकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों की पहचान और पुलिस कार्रवाई।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतर्गत हल्द्वानी शहर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले उपद्रवियों पर पुलिस ने बहुत ही कड़ा और त्वरित एक्शन लिया है। जन्माष्टमी पर्व की रात्रि हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर कुछ युवकों द्वारा वाहनों में सवार होकर हाथों में डंडे लहराते हुए आमजन में भय और अराजकता का माहौल पैदा किया गया था। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त निर्देश जारी किए, जिसके बाद पुलिस ने चंद घंटों में सभी हुड़दंगियों को बेनकाब कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी के साथ मारपीट और मुंह पर मिट्टी पोतने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर कुछ मनचले और उपद्रवी युवक अपनी गाड़ियों के शीशे नीचे कर और बाहर निकलकर हाथों में डंडे लहराते हुए सरेआम आतंक मचा रहे थे। इस खतरनाक स्टंट और गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी और सीओ हल्द्वानी श्री अमित सैनी को तत्काल प्रभाव से वीडियो में दिख रहे युवकों और उनके वाहनों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी के भुजियाघाट के पास गौला नदी के तेज बहाव में बहे 17 वर्षीय किशोर आदित्य टम्टा का शव रविवार को राजपुरा क्षेत्र में बरामद

15 युवक चिन्हित: 8 बालिग और 7 नाबालिग धरे गए

एसएसपी के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काठगोदाम श्री दिलीप कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का नंबर ट्रेस किया गया तथा युवकों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया।

पुलिस टीम द्वारा कुल 15 युवकों की पहचान की गई, जिनमें 08 बालिग और 07 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने चिन्हित किए गए 08 बालिग युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना जमा कराया और उनके वाहन सीज कर दिए।

चिन्हित किए गए 8 बालिग युवकों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. दीप गोगोई पुत्र कृष्णा गोसाई, उम्र 19 वर्ष, निवासी- चांदमारी, काठगोदाम।

  2. पारस सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी- चांदमारी, काठगोदाम।

  3. करन कुमार पुत्र जगदीश लाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी- नई बस्ती, काठगोदाम।

  4. हरि किशोर पुत्र विजय चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी- कॉल टैक्स, काठगोदाम।

  5. कृष्णा सिंह पुत्र तिलक सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी- बद्रीपुरा।

  6. नितिन पुत्र निरंकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी- समिति लाइन, वाल्मीकि बस्ती, काठगोदाम।

  7. मुकेश शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी- नई बस्ती, काठगोदाम।

  8. कमलेश सम्मल पुत्र मोहन सम्मल, उम्र 20 वर्ष, निवासी- हैड़ाखान, हाल निवासी- काठगोदाम।

यह भी पढ़ें 👉 ‘आप जो दूध पी रहे हैं, क्या वह शुद्ध है?’ हल्द्वानी में दूध के 5 मशहूर ब्रांड्स के सैंपल फेल

इस पूरी घटना में शामिल 07 नाबालिग युवकों के मामले में पुलिस ने बेहद संवेदनशील और सख्त रुख अपनाया है। सभी नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाया गया और उनके सामने बच्चों की काउंसलिंग की गई। इसके साथ ही, बालकों की हरकतों के लिए परिजनों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से सभी 15 युवकों और उनके परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी का दो-टूक संदेश है कि देवभूमि में गुंडागर्दी और अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love