लालकुआं हाईवे पर दर्दनाक हादसा
Spread the love

हल्द्वानी–लालकुआं हाईवे पर दर्दनाक हादसा, महिला की मौत, एक ही परिवार के 8 लोग घायल

हल्द्वानी। लालकुआं के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से लालकुआं जा रहे ऑटो की नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, लाइन नंबर 10 आजाद नगर, बनभूलपुरा निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या यूके 04 टीबी 2641 से लालकुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर कट पार कर रही नेक्सॉन कार (यूके 04 एएन 4247) से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

हादसे में गफूर बस्ती निवासी रोजी (28 वर्ष) पत्नी शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शाहरुख (35), उनके चार बच्चे अरहान (10), अर्श (8), उजैर (4), मन्नत (4 माह) के अलावा ऑटो चालक शोएब का पुत्र रफीक, मुकद्दस (45) और मेहरू बी अंसारी (14) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

सूचना पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बने अव्यवस्थित कटों को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए इन्हें जल्द व्यवस्थित करने की मांग की है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love